Sri Sharda Group Of Institutions
सभी विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में “हिंदी दिवस एवं उसकी प्रासंगिकता” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमरनाथ यादव, (अनुभाग अधिकारी, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ) उपस्थित होकर अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
अतः महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
